प्रभावशाली और ताकतवर होते हैं इन राशियों के लोग, क्या लिस्ट में शामिल है आपकी राशि?

0
2
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का जिक्र किया गया है। इनमें से हर किसी की एक राशि होती है। राशि के जरिए व्यक्ति का स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्यफल का अंदाजा लगाया जाता है। हर राशि का अपने स्वामी ग्रह के कारण अलग स्वभाव होता है। ज्योतिष में ऐसी 4 राशियों का जिक्र किया गया है जिनके जातक अपने हिसाब से काम करना पसंद करते हैं। इसके साथ ही इन राशि वालों को ताकतवर और प्रभावशाली माना जाता है। जानिए इन राशियों के बारे में-

1. मेष- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के जातक बेहद प्रभावशाली ऊर्जावान और सक्रिय होते हैं। इन्हें अपनी क्षमताओं पर विश्वास होता है। ये जल्दी किसी पर भी भरोसा नहीं करते हैं। इस राशि के जातक अपनी सफलता का रास्ता खुद बनाते हैं। इनका व्यक्तित्व प्रभावशाली और ताकतवर होता है।

सावन में कब से शुरू हो रहे मंगला गौरी व्रत? जानिए सही तिथि

2. वृश्चिक- इस राशि के जातक ईमानदार और गुस्सैल स्वभाव के होते हैं। इनका व्यवहार आपके स्वभाव पर निर्भर करता है। जो इनसे अच्छे से बात करता है उनसे यह अच्छे से पेश आते हैं। अपने खिलाफ जाने वालों को इस राशि के जातक आसानी से जाने नहीं देते हैं। इस राशि के लोग भविष्य का अंदाजा पहले से लगा लेते हैं।

 

इन दो राशियों पर शनिदेव की रहती है हमेशा कृपा दृष्टि, जानें किन राशियों पर चल रही शनि की साढ़े साती

3. कुंभ- इस राशि के जातक आत्मविश्वासी और प्रैक्टिकल स्वभाव के होते हैं। ये ज्यादातर फैसले सोच-विचार करने के बाद ही लेते हैं। इस राशि के जातक जिद्दी स्वभाव के माने जाते हैं। ये अपनी बात मनवाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

4. मकर- मकर राशि के जातक की सोचने-समझने की क्षमता अच्छी होती है। ये राशि वाले हमेशा आगे बढ़ने में विश्वास रखते हैं। इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं होता कि कोई इनके खिलाफ जाए। इस राशि के जातक प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले होते हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।  

 

Source link

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here