Home राष्ट्रीय मुंबई में भारी बारिश से लैंडस्लाइड, 23 लोगों की मौत, पीएम ने...

मुंबई में भारी बारिश से लैंडस्लाइड, 23 लोगों की मौत, पीएम ने किया आर्थिक मदद का ऐलान

0
11
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए। शहर में रात भर हुई लगातार बारिश के बाद चेंबूर के भरत नगर इलाके में कई झुग्गियों की दीवार ढह गई। इस हादसे में अब तक 17 शवों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है। वहीं, विक्रोली में एक दो मंजिला इमारत गिरने से कई लोगों की मौत हो गई। NDRF अभी तक मलबे से 6 शव निकाल चुकी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए आर्थिक मदद का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2 लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी। हादसे में घायल होने वाले लोगों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ट्वीट किया, मुंबई के चेंबूर और विक्रोली इलाकों में भारी बारिश के बाद हुई घटनाओं में कई लोगों के हताहत होने की खबर से गहरा दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और सफल राहत और बचाव कार्य की कामना करता हूं। 

विक्रोली में बचाव अभियान चला रहे राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने कहा, ‘हिलरॉक के बेस पर बनी 15 से 20 झोपड़ियां लैंडस्लाइड के चलते क्षतिग्रस्त हो गई। इन झोपड़ियों के मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भारी बारिश के बैकड्रॉप में मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। रात भर लगातार हुई बारिश ने रविवार को मुंबई के कुछ हिस्सों को अस्त व्यस्त कर दिया और शहर में जलभराव, लोकल ट्रेन सेवाओं में व्यवधान देखा गया। 

शहर के पांच ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन- कांदिवली फायर स्टेशन, कांदिवली वर्कशॉप, एच ईस्ट वार्ड ऑफिस, विले पार्ले फायर स्टेशन, एस वार्ड ऑफिस- में 1 से 2 बजे के बीच एक घंटे में 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

मूसलाधार बारिश से चूनाभट्टी, सायन, दादर और गांधी मार्केट, चेंबूर और कुर्ला एलबीएस रोड के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। आईएमडी ने कहा कि रविवार को सुबह 6.30 बजे तक, मुंबई और आसपास के इलाकों में पिछले 12 घंटों में 120 मिमी से अधिक बारिश हुई।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे दोनों पर सबअर्बन ट्रेन सर्विसेज को रात भर हुई भारी बारिश के बाद पटरियों में जलभराव के कारण सस्पेंड कर दिया गया।

Source link

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here