Home राष्ट्रीय मोदी कैबिनेट के विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा, शाह को मिनिस्ट्री...

मोदी कैबिनेट के विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा, शाह को मिनिस्ट्री ऑफ कोऑपरेशन का प्रभार, मनसुख मांडविया को स्वास्थ्य, जानिए किसे क्या मिला?

0
12
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट के जंबो विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को मिनिस्ट्री ऑफ कोऑपरेशन का भी प्रभार दिया गया है। मनसुख मांडविया को स्वास्थ्य मंत्रालय, रसायन और उर्वरक मंत्रालय दिया गया है। अश्विनी वैष्णव को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए रेल मंत्री और आईटी मंत्रालय दिया गया है। शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी धर्मेंद्र प्रधान संभालेंगे। पीयूष गोयल को टेक्सटाइल मिनिस्ट्री का जिम्मा सौंपा गया है। कॉमर्स और इंडस्ट्री मंत्रालय भी पीयूष के पास है।

बता दें कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने कैबिनेट विस्तार से पहले मिनिस्ट्री ऑफ कोऑपरेशन के गठन का फैसला लिया था। ये मंत्रालय देश में सहकारिता से जुड़े कार्यों के लिए प्राशासनिक, कानूनी और पॉलिसी फ्रेमवर्क को मजबूत करने का काम करेगा। सरकार के फैसले के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा था यह निर्णय सहकारिता सेक्टर और उससे जुड़े लोगों को सशक्त करेगा। भारत के सहकारिता सेक्टर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। उन्होंने कहा, ”मोदी सरकार पिछले 7 वर्षों से देश के गांव, गरीब व किसानों के कल्याण और उनसे संबंधित व्यवसायों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर सेवारत है।’

जानिए किसे कौनसा विभाग मिला?

1. अमित शाह: मौजूदा मंत्रालयों के साथ नई बनी मिनिस्ट्री ऑफ कोऑपरेशन की जिम्मेदारी

2. मनसुख मांडविया: स्वास्थ्य मंत्रालय, रसायन और उर्वरक मंत्रालय

3. अश्विनी वैष्णव: मिनिस्टर ऑफ़ आईटी कम्युनिकेशन और रेलवे

4. पीयूष गोयल: टेक्सटाइल मिनिस्ट्री

5. स्मृति ईरानी: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

6. ज्योतिरादित्य सिंधिया: नागरिक उड्डयन मंत्रालय

7. पुरुषोत्तम रूपाला: डेयरी और फिशरीज

8. धर्मेंद्र प्रधान: शिक्षा मंत्रालय और कौशल विकास

9. किरण रिजुजु: संस्कृति मंत्रालय

10. अनुराग ठाकुर : सूचना और प्रसारण मंत्री, खेल मंत्रालय

11. गिरिराज सिंह: ग्रामीण विकास मंत्रालय

12. पशुपति नाथ पारस: खाद्य प्रसंस्करण

13. भूपेन्द्र यादव: श्रम मंत्री

14. हरदीप सिंह पुरी: पेट्रोलियम और शहरी विकास मंत्रालय

15. सर्बानंद सोनावाल: आयुष मंत्री

Source link

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here