शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, 52800 के नीचे खुला Sensex, निफ्टी 15800 के ऊपर

0
22
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान पर खुला। सोमवार को ऑलटाइम हाई को छूकर फिसलने वाला सेंसेक्स आज यानी मंगलवार को महज 60.17 अंकों की बढ़त के साथ 52,795.76 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी ने 15,807.50 के स्तर के साथ आज के दिन के कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 19.04 अंकों के नुकसान के साथ 52,716.55 और निफ्टी 4 अंकों की गिरावट के साथ 15,720 के स्तर पर था।

बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही लाल निशान पर आ गया। हालांकि रिलायंस, एलएंड टी जैसे स्टॉक्स में तेजी की वजह से सेंसेक्स जल्द ही हरे निशान पर कारोबार करने लगा। यही हाल निफ्टी का भी है। शुरुआती कारोबार में NIFTY BANK, NIFTY PSU BANK  और NIFTY FINANCIAL SERVICES जैसे सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान पर थे। 

 

उठापटक भरा रहा सोमवार, शिखर को छूकर लुढ़का शेयर बाजार

रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और एचडीएफसी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में नुकसान तथा वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुख के बीच सोमवार को सेंसेक्स 189 अंक टूट गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 53,126.73 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया। बाद में यह 189.45 अंक या 0.36 प्रतिशत के नुकसान से 52,735.59 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 45.65 अंक या 0.29 प्रतिशत के नुकसान से 15,814.70 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी ने भी दिन में कारोबार के दौरान 15,915.65 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर को छुआ। 

 इस साल कब-कब सेंसेक्स ने बनाया रिकॉर्ड

  • 12 जनवरी को  49569.14 का आंकड़ा छुआ 
  • 13 जनवरी को सेंसेक्स एक नए शिखर पर था
  • 21 जनवरी को सेंसेक्स 50,184.01 के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया।
  • 5 फरवरी 2021को सेंसेक्स 51073 का नया शिखर छूआ। 
  • 8 फरवरी 2021 को सेंसेक्स एक और नए शिखर  51409.36 पर पहुंचा।
  • 9 फरवरी 2021 को 51835.86 को छुआ
  • 16 फरवरी 2021 को  52516.76 पर पहुंचा
  • 11 जून 2021 को पिछले ऑल टाइम हाई 52516 को तोड़ते हुए सेंसेक्स 52641.63 के स्तर पर पहुंच गया। 
  • 22 जून 2021को सेंसेक्स अपने सर्वकालिक ऊंचाई  53057.11 पर पहुंच गया। 
  • 28 जून 2021 को सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 53,126.73 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया। 

Source link

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here