Akshaya Tritiya 2021 : अक्षय तृतीया के दिन कर लें ये 4 काम, कभी नहीं होगी धन की कमी

0
10
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बेहद ही शुभ होता है। इस दिन का बहुत अधिक महत्व होता है। हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जाता है। इस साल 14 मई, 2021 को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। इस पावन दिन स्नान- दानि, धर्म- कर्म का बहुत अधिक महत्व होता है। इस दिन मां लक्ष्मी और विष्णु भगवान की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। अक्षय तृतीया के दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना करनी चाहिए। इस दिन कुछ उपायों को करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है…

घर में साफ- सफाई रखें

  • अक्षय तृतीया के पावन दिन घर में साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस दिन घर की अच्छी तरह सफाई करें। अगर आपके घर में गंगा जल है तो पूरे घर में गंगा जल का छिड़काव कर लें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी का वास उसी घर में होता है जहां साफ- सफाई का ध्यान रखा जाता है।

लड़ाई- झगड़े से दूर रहें

  • इस पावन दिन घर में किसी भी तरह का क्लेश या लड़ाई- झगड़ा न होने दें। जिस घर में अशांति रहती है वहां मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। जिस घर का वातावरण अच्छा होता है, जहां परिवार के सदस्य प्यार से रहते हैं वहां कभी भी धन की कमी नहीं होती है। 

सात्विक भोजन करें

  • अक्षय तृतीया के पावन दिन सात्विक भोजन करें। भोजन करने से पहले भगवान को भोग जरूर लगाएं। इस दिन तामसिक भोजन और मांस- मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन अधिक से अधिक भगवान का ध्यान करें।

गलत कार्यों से दूर रहें

  • व्यक्ति को गलत कार्यों से हमेशा दूर रहना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन गलत कार्य करने वाला व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दिन जरूरतमंद लोगों की मदद करें। अपनी क्षमता के अनुसार दान- पुण्य करें।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

संबंधित खबरें

Source link

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here