Coronavirus in India: देश में पहली बार कोरोना से 6 हजार से ज्यादा लोगों की मौत, 93 हजार 823 नए मरीज भी मिले

0
29
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। एक्टिव केस कम होने लगे हैं। नए केस में कमी दर्ज की जा रही है। रिकवरी रेट पहले से बेहतर हुआ है। वैक्सीनेशन की रफ्तार भी बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमण के 93 हजार 823 नए मरीज मिले हैं। वहीं, 1 लाख 48 हजार 951 मरीज ठीक हुए हैं। लेकिन मौतों के आंकड़े ने एक बार फिर लोगों के मन में डर पैदा कर दिया है। देश में पहली बार 6 हजार 138 लोगों की जान गई है। इससे पहले 18 मई को 4,529 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हुई थी।

देश में अब तक 2 करोड़ 91 लाख 82 हजार 72 लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 2 करोड़ 76 लाख 45 हजार 225 लोग ठीक हुए हैं। अब तक कोरोना से 3 लाख 59 हजार 695 लोगों की जान जा चुकी है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 11 लाख 65 हजार 487 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 33,79,261 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 24,27,26,693 हुआ। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 20,04,690 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 37,21,98,253 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

बिहार में एक दिन में मौत का आंकड़ा 3951 बढ़ा
बिहार में कोरोना से मौत का आंकड़ा अचानक 73 फीसदी तक बढ़ गया है। 7 जून तक मौत का कुल आंकड़ा 5424 बताया जा रहा था, जिसे बढ़ाकर 9375 कर दिया गया है। यानी एक दिन में मौत का आंकड़ा 3951 बढ़ा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कई लोगों की मौत घर में आईसोलेशन के दौरान हो गई। कुछ की मौत घर से अस्पताल जाते वक्त हो गई और कई लोगों की कोरोना से ठीक होने के बाद भी हुई है। जांच होने के बाद ऐसे कई मामलों को जोड़ा गया है। सत्यापन के बाद पटना में सबसे अधिक 1070 अतिरिक्त मौतें जोड़ी गई हैं। इसके बाद बेगूसराय में 316, मुजफ्फरपुर में 314 और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक नालंदा में 222 अतिरिक्त मौतें जोड़ी गई हैं। 

भारत में कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 93,828
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.48 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 6,138
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.91 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.76 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.59 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 11.65 लाख
     

इन 12 राज्यों में लागू रहेंगी लॉकडाउन जैसी पांबदी
देश के 12 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

इन 20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में मिली थोड़ी राहत
देश के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

Source link

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here