Gold Price: सोना अपने ऑल टाइम हाई से 8497 रुपये ही रह गया सस्ता, आगे इतना हो सकता है भाव

0
9
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

सर्राफा बाजारों में सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से अब महज 8497 रुपये प्रति 10 ग्राम ही सस्ता रह गया है। इस साल यह करीब 12000 रुपये तक गिर चुका था, लेकिन अप्रैल के बाद अब मई में भी इसकी चमक बढ़ने लगी। कोरोना की दूसरी लहर के बीच सबसे सुरक्षित माने जाने वाले निवेश में से एक गोल्ड की कीमत इस हफ्ते 273 रुपये चढ़कर 47757 रुपये पर पहुंच गई। वहीं मई में अबतक 24 कैरेट सोना 966 रुपये महंगा हो चुका है।

पिछले 15 दिन में ऐसी रही सोने-चांदी की चाल

तारीख सोने का सुबह का भाव रुपये प्रति 10 ग्राम सोने का शाम का भाव रुपये प्रति 10 ग्राम चांदी का सुबह का भाव रुपये प्रति किलोग्राम

चांदी का शाम का भाव रुपये प्रति किलोग्राम

14 मई 2021 47697 47757 69905 70360
12 मई 2021 47700 47764 70867 70948
11 मई 2021 47807 47789 70807 70969
10 मई 2021 47854 47788 71967 71696
07 मई 2021 47575 47484 71073 70835
06 मई 2021 47110 46992 69560 69300
5 मई 2021 46767 46753 69030 68835
4 मई 2021 46968 46968 70120 70205
3 मई 2021 46960 46900 68297 68475
30 अप्रैल 2021 46743 46791 68350 67800
31 दिसंबर 2020 50123 50202 67282 67383
7 अगस्त 2020 56254 56126 76008 75013

स्रोत: IBJA

यह भी पढ़ें: इस रेट पर सोना बेच रही मोदी सरकार, 17 मई से खरीदने का सुनहरा मौका

बता दें इस साल अब तक सोना 2445 रुपये तक सस्ता हो चुका है। इसके उलट चांदी 2977 रुपये महंगी हुई है। सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का भाव पिछले साल के ऑल टाइम हाई 56254 रुपये से 8497 रुपये तक गिर चुका है। वहीं पिछले साल के अपने उच्च भाव से चांदी 5648 रुपये तक सस्ती चुकी है। पिछले 30 साल में इस साल सोने की सबसे खराब शुरुआत हुई। जनवरी से ही सोने के रेट में गिरावट का दौर शुरू हुआ था। 

आगे इतना हो सकता है भाव

केडिया कमोडिटिज के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक कम रेट होने की वजह से लोअर लेबल पर खरीदारी बढ़ रही है। अगर इस वजह से सोने के रेट में उछाल आया था। यह 48500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी 68000 से 72000 के बीच रह सकती है।

संबंधित खबरें

Source link

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here