Red Fort violence: दिल्ली पुलिस ने सुखदेव सिंह को चंडीगढ़ से गिरफ्तार गया, 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था

2
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने करनाल के सुखदेव सिंह को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। 26 जनवरी लाल किला हिंसा मामले में सुखदेव सिंह वांटेड था और उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। दिल्ली पुलिस ने सुखदेव सिंह को इंडस्ट्रियल एरिया में सेंटरा मॉल के पास से अरेस्ट कर लिया है। क्राइम ब्रांच की टीम सुखदेव सिंह का लगातार पीछा कर रही थी।

दिल्ली पुलिस ने पहले दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह की गिरफ्तारी की सूचना के लिए 1 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की थी। जजबीर सिंह, बूटा सिंह, सुख सिंह और इकबाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए 50,000 रुपये घाषित किए थे। इन सभी पर गणतंत्र दिवस की हिंसा में कथिक लिप्त होने की बात सामने आई है।

इस गिरफ्तारी के साथ, गणतंत्र दिवस की हिंसा में गिरफ्तारी की कुल संख्या अब 127 तक पहुंच गई है। इससे पहले दिल्ली हिंसा के सिलसिले में पुलिस ने हरप्रीत सिंह (32), हरजीत सिंह (48) और धर्मेद्र सिंह (55) के रूप में पहचाने गए तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल रिकॉर्डिग के आधार पर पुलिस अब हिंसा में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगा रही है।

बता दें कि पिछले 26 नवंबर से किसान तीन कृषि कानूनों को रद्द करने और एमएसपी की गारंटी की मांग को लेकर दिल्ली एनसीआर के बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। किसान और सरकार के बीच अब तक 11 दौर की वार्ता हुई, लेकिन कोई ठोस हल नहीं निकल पाया। किसानों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, वो वापस नहीं जाएंगे। ऐसे में किसानों ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकाली जिसमें जमकर हिंसा देखने को मिली थी। प्रदर्शनकारियों ने लाल किले पर चढ़कर अपना धार्मिक झंडा तक लगा दिया था।



Source link

Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
Previous articleGlacier Collapse: चमोली में ग्लेशियर टूटने से 170 लोगों की मौत की आशंका, 10 शव बरामद किए, तपोवन के पास बनी झील
Team Hindi News Latest