
साल का पहला सूर्य ग्रहण आज यानी 10 जून को लगा था। दोपहर 1 बजकर 42 मिनट पर ग्रहण शुरू हो गया था जो शाम को 6 बजकर 41 मिनट तक रहा। इस सूर्य ग्रहण को उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग, यूरोप, एशिया के कई शहरों, उत्तरी कनाडा और रूस के ज्यादातर हिस्सों में देखा गया। संपूर्ण भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई दिया। यह सूर्य ग्रहण वलयाकार था जो करीब 5 घंटे तक रहा। आज आज सूर्य ग्रहण के दौरान रिंग ऑफ फायर का अद्भुत नजारा भी दिखाई दिया।
रिंग ऑफ फायर
- चंद्रमा की छाया के कारण सूर्य के बीच का भाग ढक जाता है। लेकिन उसके किनारों से रोशनी निकलती दिखाई पड़ती है। इस स्थिति में सूर्य के चारों ओर एक रिंग जैसी आकृति नजर आती है। इसी घटना को रिंग ऑफ फायर कहा जाता है।
अब दिसंबर में लगेगा सूर्य ग्रहण
- 4 दिसंबर 2021 को साल 2021 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। यह अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई पड़ेगा।
नवंबर में लगेगा चंद्र ग्रहण
- 19 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण दोपहर करीब 11.30 बजे लगेगा, जो कि शाम 05 बजकर 33 मिनट पर समाप्त होगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। यह भारत, अमेरिका, उत्तरी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर में देखा जा सकेगा।
ग्रहण की धार्मिक मान्यता
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण को अशुभ घटना के रूप में देखा जाता है। इस दौरान शुभ कार्यों की मनाही होती है। ग्रहण के दौरान पूजा आदि करना भी मना होता है। ग्रहण के समय मंदिर के कपाटों को बंद कर दिया जाता है।
संबंधित खबरें
Source link