Sawan 2021 : 25 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन का महीना, नोट कर लें पूजा- विधि और सावन सोमवार की लिस्ट

0
3
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

Sawan Ka Mahina 2021 Date : सावन के पावन माह का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। सावन का माह देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस माह में विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना करनी चाहिए। सावन के महीने के सोमवार का महत्व और भी अधिक होता है। इस माह में शिव की पूजा- अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इस साल 25 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो जाएगा। 25 जुलाई से 22 अगस्त तक सावन का महीना चलेगा। आइए जानते हैं सावन के माह में कैसे करें भगवान शिव की पूजा और सावन सोमवार की पूरी लिस्ट

धनु, मकर, कुंभ , मिथुन और तुला राशि के लिए महत्वपूर्ण है सावन का महीना, शनि दशा से मुक्ति के लिए जरूर करें ये उपाय

सावन माह पूजा- विधि

  • सुबह जल्दी उठ जाएं और स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ वस्त्र धारण करें।
  • घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
  • सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें।
  • शिवलिंग में गंगा जल और दूध चढ़ाएं।
  • भगवान शिव को पुष्प अर्पित करें।
  • भगवान शिव को बेल पत्र अर्पित करें।
  • भगवान शिव की आरती करें और भोग भी लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है। 
  • भगवान शिव का अधिक से अधिक ध्यान करें।

Chanakya Niti : हमेशा राज रखना चाहिए इन 4 बातों को, पत्नी के साथ भी न करें शेयर

सावन माह का महत्व

  • सावन के महीने का बहुत अधिक महत्व होता है। 
  • इस महीने में भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। 
  • इस माह में किए गए सोमवार के व्रत का फल बहुत जल्दी मिलता है।
  • जिन लोगों के विवाह में परेशानियां आ रही हैं उन्हें सावन के महीने में भगवान शंकर की विशेष पूजा करनी चाहिए। भगवान शिव की कृपा से विवाह संबंधित समस्याएं दूर हो जाती हैं। 
  • इस माह में शिव की पूजा करने से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है और मृत्यु के पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती है।

कुछ दिनों बाद विश्राम करेंगे भगवान विष्णु, जानें किन लोगों पर रहती है श्री हरि की विशेष कृपा

सावन सोमवार लिस्ट

  • पहला सोमवार-  26 जुलाई 
  • दूसरा सोमवार- 02 अगस्त    
  • तीसरा सोमवार-  09 अगस्त    
  • चौथा सोमवार- 16 अगस्त    

संबंधित खबरें

Source link

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here