Coronavirus in India:देश में बेकाबू हुआ कोरोना, लगातार पांचवे दिन 40 हजार के पार नए केस, जल्द कंट्रोल नहीं पाया गया तो बनेगी लॉकडाउन की स्थिति !

0
7
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी का संक्रमण देश में एक बार फिर से फैलाने शुरू हो गया है। हर दिन नए केस में इजाफा हो रहा है। एक्टिव केस की संख्या बढ़ती जा रही है। आज पांचवा दिन जब देश में 40 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे के भीतर देशभर में 47 हजार 239 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि इस दौरान 277 लोगों की जान भी गई है। इस साल मरने वाला का ये आंकड़ा सबसे ज्यादा है। 24 घंटे में 23 हजार 907 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज भी हुए हैं। केन्द्र सरकार लगातार राज्य सरकारों से संपर्क बनाए हुए है। केन्द्र ने 30 अप्रैल तक सभी तरह की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

कोरोना संक्रमण से देश में अब तक 1 करोड़ 17 लाख 34 हजार 058 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। जिनमें से 1 करोड़ 12 लाख 5 हजार 160 मरीज पूरी तरह ठीक हो गए हैं, जबकि 1 लाख 60 हजार 441 लोगों की जान गई है। फिलहाल, देश की अलग-अलग अस्पतालों में 3 लाख 68 हजार 457 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। वहीं, वैक्सीनेशन का काम भी तेजी से हो रहा है। देश में अब तक 5 करोड़ 8 लाख 41 हजार 286 लोगों को कोरोना टीका लगाया जा चुका है। 

कोरोना संक्रमण जिस रफ्तार से बढ़ता जा रहा है। अगर इस बेकाबू कोरोना पर जल्द नियंत्रण नहीं पाया गया तो देश को बीते साल की तरह इस साल भी लॉकडाउन जैसी गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि देश के कुछ शहर में साप्ताहिक और कुछ शहरों में सप्ताह में एक दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। महाराष्ट्र के पुणे, नागपुर मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित देश के अन्य राज्यों के शहरों में भी इस तरह की स्थिति देखने को मिल रही है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनता से अपील 
कोरोना को रोकने के लिए ज़रूरी है कि हम सब मास्क लगाए, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए। कोरोना को हर हाल में रोकना है। आज हमने इंदौर में जनता के साथ संकल्प लिया है कि इंदौर करेगा तो बाकी शहर भी करेंगे। अपनी होली, अपना घर, भीड़-भाड़ से बचे।

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा
सरकार प्रदेश के 2-3 शहरों में हर रविवार को लॉकडाउन पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा, भोपाल और इंदौर में हर दिन 300 से 400 केस आ रहे हैं। अगर इनमें इसी तरह बढ़ोतरी होती रही तो हम पुरानी स्थिति में पहुंच जाएंगे। मैं लोगों से हाथ जोड़कर अपील करता हूं कि वे कोरोना गाइडलाइन का पालन करें।

वैक्सीनेशन का आंकड़ा देखने के लिए यहां क्लिक करें-https://www.mohfw.gov.in/pdf/CumulativeCOVIDVaccinationReport24thMarch2021.pdf

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े

. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths**
Total Change since yesterday Cumulative Change since yesterday Cumulative Change since yesterday
1 Andaman and Nicobar Islands 5 3  4972 3  62  
2 Andhra Pradesh 2616 234  884727 256  7193 2 
3 Arunachal Pradesh 2   16784   56  
4 Assam 1694 24  215262 27  1102 1 
5 Bihar 624 63  261583 46  1563 2 
6 Chandigarh 2066 87  22451 126  364 1 
7 Chhattisgarh 10491 1286  313115 604  3982 20 
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 60 8  3433 2  2  
9 Delhi 4411 477  634595 620  10967 4 
10 Goa 1089 72  54931 58  821 3 
11 Gujarat 8318 471  277603 1255  4458 4 
12 Haryana 6149 451  272335 441  3104 3 
13 Himachal Pradesh 1455 70  58555 83  1025 4 
14 Jammu and Kashmir 1410 74  125443 81  1983 2 
15 Jharkhand 854 58  119549 71  1098 1 
16 Karnataka 15614 1328  945594 677  12449 5 
17 Kerala 24192 197  1078743 2172  4517 10 
18 Ladakh 90 7  9709 2  130  
19 Lakshadweep 104 5  592 11  1  
20 Madhya Pradesh 9292 700  265373 798  3912 4 
21 Maharashtra 231942 15402  2247495 13165  53589 132 
22 Manipur 44 11  28935 2  373  
23 Meghalaya 25 4  13843 5  149  
24 Mizoram 18 1  4423   11  
25 Nagaland 2   12132   91  
26 Odisha 891 53  336266 60  1919  
27 Puducherry 322 86  39521   677 1 
28 Punjab 19403 775  191825 1426  6435 53 
29 Rajasthan 4262 256  319437 220  2807 4 
30 Sikkim 42 7  6031 9  135  
31 Tamil Nadu 9145 526  848041 902  12618 9 
32 Telengana 3352 201  299270 228  1676 2 
33 Tripura 43 9  33044   392  
34 Uttarakhand 930 36  96010 56  1706 2 
35 Uttar Pradesh 3844 448  596101 181  8764 4 
36 West Bengal 3656 82  567437 320  10310 2 
Total# 368457 23080  11205160 23907  160441 275 
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR

Source link

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here